Xiaomi India has released the vacancy of Cluster Manager in Madhya Pradesh opportunity for graduates | मध्यप्रदेश में श्याओमी इंडिया ने निकाली क्लस्टर मैनेजर की वैकेंसी, ग्रेजुएट्स के लिए मौका

pn-02-1_1696078536.jpg

17 घंटे पहले

सेलफोन और इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज बनाने वाली कंपनी , श्याओमी इंडिया (Xiaomi India) ने क्लस्टर मैनेजर के पद पर वैकेंसी निकाली है। यह वैकेंसी भोपाल के लिए है। इसके लिए सभी ग्रेजुएट और मास्टर्स केंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

जॉब डिस्क्रिप्शन :

  • क्लस्टर मैनेजर, लॉन्ग टर्म के लिए स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप बनाने के लिए कंपनी के सबसे बड़े क्लाइंट्स के साथ काम करते हैं। इसके लिए क्लोजिंग सेल्स और क्रॉस-फंक्शनल लीडरशिप जैसे कई प्रकार के स्किल की जरूरत होती है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • इस पद के लिए कोई भी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट केंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

एक्सपीरियंस :

  • इस पद के लिए केंडिडेट के पास 3 से 8 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

जरूरी स्किल्स :

  • सेल्स
  • डिस्ट्रीब्यूशन
  • टीम मैनेजमेंट

जॉब टाइप :

  • यह फुल टाइम जॉब है।

रिपोर्टिंग :

  • क्लस्टर मैनेजर को जोनल सेल्स मैनेजर को रिपोर्ट करना होगा।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बिशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, इस पोस्‍ट पर अनुमान‍ित सालाना औसत सैलरी 9.5 लाख रुपये तक हो सकती है।

जॉब ड्यूटी :

  • शहर या जिले में मोबाइल, टीवी, इकोसिस्टम, लैपटॉप और पैड जैसी बिजनेस कैटेगरी को हैंडल करने की जिम्मेदारी।
  • Xiaomi को ब्रांड बनाना और ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से बिक्री बढ़ाना।
  • लोकल डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर्स और लोकल रेगुलेटरी बॉडीज के साथ मजबूत संबंध बनाना।
  • शहर और जिले में लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रमुख रिटेलर्स के साथ मिलकर बिक्री बढ़ाना।
  • यह समझ विकसित करना, कि Xiaomi प्रोडक्ट्स की कैसे बेहतर हैं और वे स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को कैसे पूरा कर सकते हैं।
  • लोकल मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग स्ट्रेटजी को एग्जीक्यूट करना।
  • मैक्सिमम सेल्स और एफिसिएंसी सुनिश्चित करने के लिए लोकल एंड-टू-एंड ऑपरेशन्स की निगरानी करना।
  • कंपटीशन मैपिंग करना, तय किए गए शहर और जिले में कंपटीशन एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखना।
  • लोकल रेगुलेटरी बॉडीज के साथ अच्छा संबंध बनाना और यदि कोई हो रेगुलेशन से संबंधित कॉन्सर्न हो तो उसका मैनेजमेंट करना।

डिजायर्ड केंडिडेट प्रोफाइल :

  • तय किए गए एरिया में सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल ऑपरेशन में एक्सपर्ट।
  • MBA की डिग्री वालों को प्रायॉरिटी दी जाएगी।
  • टीम लीडिंग में एक्सपर्ट और बड़ी टीमों का मैनेज करना आना चाहिए।
  • स्ट्रॉन्ग एनालिटिकल और प्रॉब्लम सॉल्विंग अप्रोच।
  • हफ्ते में 4-5 दिन ट्रवेलिंग करने के लिए रेडी रहना होगा।
  • मोबाइल हैंडसेट सेलिंग का एक्सपीरियंस हो तो अच्छा है।

जॉब लोकेशन :

एप्लीकेशन करने का डायरेक्ट लिंक :

  • आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एप्लीकेशन कर सकते हैं।
  • Apply Now

कंपनी के बारे में :

  • श्याओमी कॉर्पोरेशन, एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर और उपकरणों का निर्माता है। यह स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। यह कंपनी 338वें स्थान पर है और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में सबसे नई कंपनी है। शाओमी की स्थापना 2010 में बीजिंग में अरबपति ली जुन (Lei Jun) ने किया था।
  • श्याओमी इंडिया, चीनी बेस्ड श्याओमी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी है। श्याओमी साल 2014 में भारत आई थी। इसी साल कंपनी ने भारत में अपना पहला फोन MI-3 लॉन्च किया था। कंपनी ने पहले ऑनलाइन मार्केट में और फिर ऑफलाइन मार्केट में अपना दबदबा बनाया। इस कंपनी ने भारत में कम कीमत में अधिक फीचर्स वाले फोन लॉन्च किए।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top